चेन्नई सुपर किंग्स की नई टीम: क्या 2025 में फिर बनेगी चैंपियन?
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक शानदार टीम तैयार कर ली है। 55 करोड़ रुपये के बजट के साथ ऑक्शन में उतरी इस टीम ने रणनीतिक रूप से खिलाड़ियों पर दांव लगाया। अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद को सबसे महंगा खरीदते हुए 10 करोड़ रुपये खर्च किए। कुल मिलाकर, CSK ने 20 नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। आइए जानते हैं कि अब CSK की टीम कैसी दिख रही है।
CSK के नए खिलाड़ी – 2025 IPL ऑक्शन के बाद
खिलाड़ी का नाम | भूमिका | कीमत (₹ करोड़ में) |
---|---|---|
नूर अहमद | गेंदबाज | 10.00 |
रविचंद्रन अश्विन | ऑलराउंडर | 9.75 |
डेवोन कॉनवे | बल्लेबाज | 6.25 |
खलील अहमद | गेंदबाज | 4.80 |
रचिन रविंद्रा | ऑलराउंडर | 4.00 |
अंशुल कामबोज | ऑलराउंडर | 3.40 |
राहुल त्रिपाठी | बल्लेबाज | 3.40 |
सैम करन | ऑलराउंडर | 2.40 |
गुरजपनीत सिंह | गेंदबाज | 2.20 |
नाथन एलिस | गेंदबाज | 2.00 |
दीपक हुडा | ऑलराउंडर | 1.70 |
जेमी ओवरटन | ऑलराउंडर | 1.50 |
विजय शंकर | ऑलराउंडर | 1.20 |
वंश बेदी | विकेटकीपर | 0.55 लाख |
आंद्रे सिद्धार्थ | बल्लेबाज | 0.30 लाख |
कमलेश नागरकोटी | ऑलराउंडर | 0.30 लाख |
मुकेश चौधरी | गेंदबाज | 0.30 लाख |
रामकृष्ण घोष | ऑलराउंडर | 0.30 लाख |
शाइक रशीद | बल्लेबाज | 0.30 लाख |
श्रेयस गोपाल | गेंदबाज | 0.30 लाख |
CSK के रिटेन किए गए खिलाड़ी (IPL 2025 Retained Players)
Chennai super kings :- नीलामी से पहले, CSK ने अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिनमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिला।
क्रम | खिलाड़ी का नाम |
---|---|
1 | रुतुराज गायकवाड़ |
2 | मथीसा पाथिराना |
3 | शिवम दुबे |
4 | रविंद्र जडेजा |
5 | महेंद्र सिंह धोनी |
क्या CSK फिर बनेगी चैंपियन?
Chennai super kings : – रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का यह नया स्क्वाड बेहद संतुलित नजर आ रहा है। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कई युवा सितारों को टीम में जगह मिली है, जिससे टीम की ताकत बढ़ गई है। 2025 में CSK की योलो आर्मी क्या छठी बार खिताब जीतने में सफल होगी? यह देखने के लिए हमें आईपीएल के रोमांचक मुकाबलों का इंतजार करना होगा!